
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार मीडिया के सामने आए और चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री जदयू कार्यालय पहुंचे और पार्टी विधायकों व नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए का नेतृत्व करेंगे, क्या आप तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एनडीए को बहुमत मिला है और एनडीए का जो भी फैसला होगा मान्य होगा। हमारा कोई दावा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ट्रिपल सी (Triple C) यानी क्राइम (Crime), करप्शन (Corruption) और कम्युनलिज्म (Communalism) से कोई समझौता न पहले किया है और न आगे करेंगे। विकास किया है और आगे भी मौका मिलने पर करेंगे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More