आनंद मोहन की रिहाई पर सियासी बवाल

‍Bharat varta desk:

बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के आदेश को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा है। बसपा-आनंद मोहन आमने-सामने हैं। इस मुद्दे पर जनता दल यू ने भी मायावती की खिंचाई कर दी है। भाजपा रिहाई का विरोध कर रही है।

नीतीश सरकार पर हमलावर मायावती पर आनंद मोहन का बयान सामने आया है।‌आनंद मोहन ने साफ तौर पर कहा डाला है कि कौन मायावती हम नहीं जानते हैं।‌उन्होंने कहा कि सत्यनारायण भगवान की पूजा में कलावती का नाम सुना था। आनंद मोहन ने कहा कि एक मजबूत opposition होना चाहिए. समय आने दीजिए आगे की राजनीतिक राह तय करेंगे अपने साथियों के साथ बैठकर फैसला करेंगे। 

बिहार के पूर्व सांसद और हत्या के दोषी आनंद मोहन सिंह फिलहाल अपने बेटे की शादी के लिए 15 दिनों की पैरोल पर बाहर हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां समारोह के बाद जेल लौटूंगा और जब रिहाई के आदेश आएंगे, तब मैं आप सभी को बुलाएंगे ।

मायावती ने क्या कहा था…..

आनंद मोहन के पहले इस मामले में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी मायावती के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया ”आनंद मोहन की रिहाई पर अब भाजपा खुलकर आई है. पहले तो यूपी की अपनी बी टीम से विरोध करवा रही थी।

जानें मायावती ने क्या लगाए थे आरोप?

बीएसपी चीफ मायावती ने बाहुबली की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से हत्या की गई । मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago