पॉलिटिक्स

नीतीश कैबिनेट में ‘मेवालाल’ को ‘मेवा’! भ्रष्टाचार के रहे हैं आरोपी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को शाम 4.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। जहां वह पिछले 20 सालों में सातवीं बार शपथ लेंगे। उन नेताओं की सूची भी सामने आ गई है जिन्हें नीतीश के साथ आज शपथ दिलाई जाएगी। इन नामों में सबसे विवादित नाम मुंगेर जिले के तारापुर से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का है। जानकारी के अनुसार मेवालाल चौधरी को भी मंत्री बनाया जा रहा है। नई कैबिनेट में वे भी शपथ लेंगे। मेवालाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और बिहार की निगरानी जांच ब्यूरो ने केस दर्ज कराया था वे अब मंत्री पद को सुशोभित करेंगे।

बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय, सबौर में असिस्टेंट प्रोफेसर / जूनियर साइंटिस्‍ट की बहाली में अनियमितता का गंभीर आरोप लगे थे। बहाली के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थी। इस मामले का खुलासा होने पर राज्‍यपाल ने संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बनाई। मेवालाल चौधरी के खिलाफ बिहार सरकार के स्पेशल विजिलेंस ने केस दर्ज किया था और भागलपुर के सबौर थाने में भी केस दर्ज हुआ था। वे अभी उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। यह मामला अभी भागलपुर के एडीजे-1 की अदालत में मामला लंबित है।

मुख्यमंत्री एकतरफ जहां करप्शन के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की दावा करते रहे हैं, वहीं उनकी नई कैबिनेट में भ्रष्‍टाचार के आरोपी रहे लोगों को मंत्री पद का ‘मेवा’ दिया जा रहा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 hour ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

24 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago