नीतीश के शपथ में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 7वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। उनके साथ एनडीए के सभी घटक दलों से कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में शाम 4:30 बजे से निर्धारित है। शपथ ग्रहण में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और संगठन महामंत्री वीएल संतोष भी शामिल होंगे।