
पटना संवाददाता: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने गिरती कानून व्यवस्था को आधार बना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया तो पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी भला कैसे पीछे रहते ? जवाब में मुख्यमंत्री के पक्ष में खड़े हो गए और चिराग पर अपना ट्वीट वार किया. माझी ने कहा है , “चिराग पासवान जी आप बिहार आते कब कब है कि आपको डर लगेगा? वैसे 2020 के चुनाव में बिहार की जनता मालिक ने स्पष्ट तरीक़े से बता दिया है कि सूबे की आवाम को सबसे ज़्यादा डर आपसे और आप जिसकी मदद कर रहे थें उनसे लगता है,तब ही तो आपको और आपके उ छोटे भाई को सत्ता से दूर रखा है।”
यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने संकेत में तेजस्वी यादव को चिराग पासवान का भाई बताया है. यहां बता दें कि इस साल पहली बार दिल्ली से चिराग पासवान आज पटना पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण राज्य का माहौल डरावना हो गया है.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More