
पटना: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनादेश 2025 तक मिला है और उनकी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी .सुशील मोदी ने हालांकि माना है कि नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर जारी अटकलबाज़ी दुर्भाग्यपूर्ण है. मंगलवार को अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी, तब भी यह झूठ फैलाते रहना थेथरोलॉजी है कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है. हालांकि मोदी ने माना कि इन अटकलों का कुछ असर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव पर भी पड़ा होगा.
सुशील मोदी के अनुसार नीतीश कुमार के पद से हटने की तरह-तरह की बेतुकी अटकलों को हवा देकर सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं. इससे पूर्व नीतीश मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी दावा किया था कि नीतीश कुमार अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. झा के बयान को माना जा रहा है कि उनके पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नीतीश के भविष्य को लेकर भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है, यह उसको ख़त्म करने के लिए दिया गया था.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More