
bharay varta desk: राजनीति का कोई अपना चरित्र नहीं होता है। नीतीश और तेजस्वी यादव फिर एक साथ हो गए। मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनका इंतजार कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। नीतीश का स्वागत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वर्ष 2017 में क्या हुआ था उसे भूल जाइए। हम फिर से एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। उसके बाद नई सरकार बनाने की रणनीति पर महागठबंधन के नेताओं ने विचार किया। इस मौके पर नीतीश के साथ जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे जिनसे लालू और उनके परिवार से छत्तीसी का रिश्ता रहा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के साथ कई दिक्कतें थीं। उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। विशेष तौर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनता दल यू के निशाने पर हैं। जनता दल यू के नेताओं ने कहा कि पार्टी और राज्य के हित के लिए भाजपा से नाता तोड़ना जरूरी हो गया था। कहा गया कि आरसीपी सिंह को मोहरा बनाकर जनता दल यू को लगातार अपमानित करने का काम भाजपा ने किया है।
भाजपा बोली- नीतीश ने किया जनता से विश्वासघात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने नीतीश कुमार पर भाजपा और बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More