Bharat Varta desk:
नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार नीट में दो छात्रों ने देश में टॉप किया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों के 99.999901 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं। नीट में इस वर्ष 56.21 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट कट-ऑफ 2023 से ऊपर गई है। नीट यूजी की कटऑफ इस बार 720-137 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह 715-117 थी।
पटना का शशांक बना बिहार टॉपर
715 अंक लाकर पटना के शशांक कुमार बिहार टॉपर बने हैं। शशांक कुमार को देशभर में 14वीं रैंक मिली है। वहीं देश में 20वें स्थान के साथ शशांक सिन्हा बिहार के दूसरे टॉपर हैं। उन्हें 712 अंक मिले। शशांक कटिहार के हैं।
बिहार में एमबीबीएस की लगभग 1150 सीटें हैं। इसमें 15 प्रतिशत सीटें केंद्रीय कोटे में जाएंगी। जबकि, देश में 1.03 लाख सीटें हैं। इस परीक्षा में बिहार से 64916 व देश में 11,45,976 लाख परीक्षार्थी क्वालीफाई हुए हैं। परीक्षा में कुल 20,38, 596 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें बिहार के 1,18,533 परीक्षार्थी थे।
अब नीट का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। ।
Bharat varta Desk भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 2005 बैच के अधिकारी… Read More
Bharat varta Desk महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस नेता के… Read More
Bharat varta Desk के. कविता को उनके पिता के. चंद्रशेखर राव ने भारत राष्ट्र समिति… Read More
Bharat varta Desk गौतम कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. मुख्यमंत्री… Read More
Bharat varta Desk झारखंड उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त जज डॉ एसएन पाठक को झारखंड… Read More