पॉलिटिक्स

निर्मला सीतारमण ने जारी किया बिहार भाजपा का घोषणा पत्र- कोरोना का मुफ्त टीका और 19 लाख नौकरी का वादा

NewsNLive Desk : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया है। पार्टी ने सत्ता में आने पर पूरे बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन लगवाने और 19 लाख नौकरी देने का वादा किया है।

भाजपा ने किए ये मुख्य वादे

  • हर बिहारी को कोरोना का मुक्त टीकाकरण।
  • दरभंगा में एम्स का निर्माण 2025 तक होगा पूरा।
  • एमएसपी पर खरीदेंगे किसानों का अनाजविद्यालय उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे।
  • बिहार के नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब के रूप में विकसित करके अगले 5 वर्ष में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर देंगे।
  • 50 हजार करोड़ की व्यवस्था कराकर 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे।
  • कुल 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।
  • 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान।
  • मेडिकल इंजीनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराएंगे।
  • अगले दो सालों में निजी तथा कोम्फेड आधारित 15 दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित करेंगे।
  • मछलियों के उत्पादन में बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।
  • एक हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष सफल उत्पाद, (जैसे- मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मशाला, शहद, मेंथा, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन विकसित करेंगे) और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Advertisement:

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

CM-PM का पद खाली नहीं…’, बेगूसराय में अमित शाह बोले- बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी

Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More

7 hours ago

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देनेक साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More

2 days ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का तीसरा दिन संपन्न

Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More

2 days ago

सूर्यकांत होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, गवई ने भेजा प्रस्ताव

Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ महापर्व की शुभकामना दी

Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More

3 days ago

रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे हैं छठ के गीत, यात्रियों के चेहरे पर दिखी अपार खुशी

पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More

5 days ago