पॉलिटिक्स

निर्दलीय के पक्ष में जदयू सांसद, सुशील मोदी हुए गरम, हॉट सीट बना पीरपैंती

भागलपुर। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित पीरपैंती विधानसभा सीट का माहौल गर्म है। भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार अमन कुमार का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को प्रचार में आए उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने खुले मंच से जदयू सांसद अजय मंडल को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जदयू सांसद अजय मंडल कान खोल कर सुन लें, वह भाजपा और जदयू के कारण लोकसभा चुनाव जीते हैं।

इस बीच रविवार को जदयू सांसद अजय मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे जदयू कार्यकर्ता से बातचीत में यह दावा करते दिख रहे हैं कि वे अमन कुमार का प्रचार करने पीरपैंती गए थे। वीडियो में वे यह भी कह रहे हैं कि जदयू को चाहिए कि भाजपा का साथ ना दे। भाजपा राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।इसलिए लोजपा ने जानबूझकर वहीं उम्मीदवार खड़ा किया जहां कि जदयू के विधायक हैं।

बता दें कि पीरपैंती सीट पर राजद विधायक रामविलास पासवान के खिलाफ में एनडीए ने भाजपा की पासवान जाति के ही ललन कुमार को खड़ा किया है। यहां से भाजपा के विधायक रह चुके अमन कुमार पार्टी के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्दलीय मैदान में उतरे हुए हैं। भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं का बड़ा हिस्सा अमन के पक्ष में काम कर रहा है।

तब तो लालटेन जला देंगे

जदयू सांसद के वायरल वीडियो में जदयू कार्यकर्ता यह कह रहा है कि आप अमन का प्रचार कर रहे हैं लेकिन वे तो जीतेंगे नहीं, ऐसे में तो लालटेन ही जला देंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago