
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
पोद्दार वैश्य महासभा ने अपने राजनीतिक हक को पाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया है। महासभा की भागलपुर इकाई ने रविवार को शीला विवाह भवन में गोड्डा जिला परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष निरंजन पोद्दार के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोग जुटे थे। वक्ताओं ने कहां कि निरंजन पोद्दार के नेतृत्व में समाज के राजनीतिक हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
राजनीतिक क्षेत्र में दरकिनार है समाज
लोगों ने कहा कि सभी तरह से मजबूत होने के बाद भी हमारा समाज राजनीतिक मामले में हाशिए पर है। हमारे समाज के लोगों को राजनीतिक पदों पर सही ढंग से भागीदारी मिले इसके लिए हम अपनी संगठन की एकता को बढ़ाएंगे। आपसी एकजुटता को मजबूत करेंगे। केवल दूसरों को वोट देने और दूसरी तमाम तरह की सहायता करने भर का काम नहीं करेंगे। हम खुद ही सत्ता और सरकार के पदों पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। बिहार और झारखंड में समाज की अगुवाई करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि निरंजन स्वच्छ और निष्पक्ष छवि के नेता है। समाज में इनकी मान्यता है। सबने इन के उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More