
हाजीपुर : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में मुख्य आरोपी वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह पहले राय की हत्या की साजिश रचे जाने से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले में गिरफ्तार किए गए वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। यहां से सीजेएम अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि इस मामले में नगर थाना की एसआई आराधना कुमारी की ओर से हुई प्राथमिकी में वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह, अविनाश झा के पुत्र माधव कुमार उर्फ माधव झा, शिव शंकर शर्मा के पुत्र राजा बाबू तथा उमेश राम के पुत्र अभिषेक कुमार को आरोपित बनाया गया था।
प्राथमिकी के दो आरोपितों माधव झा एवं राजा बाबू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक अन्य आरोपित अभी फरार है। बताया गया है कि करीब एक माह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या करने की साजिश रचते आरोपी युवक दिखाई दिए थे।
इस आधार पर नगर थाने में 13 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हालांकि, उस समय पुलिस ने आर्यन सिंह को पकड़ लिया था, लेकिन आरोप है कि उसे थाने से ही छोड़ दिया गया था। आरोपी आर्यन सिंह बजरंग दल का जिलाध्यक्ष है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More