
Bharat varta desk:
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री सभी दुखी है। जो एमएलए हैं वह इसलिए दुखी हैं कि वह मंत्री नहीं बन पाए हैं जो मंत्री हैं वह इसीलिए दुखी हैं कि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला। जिनको अच्छा विभाग मिला वह मंत्री इसीलिए दुखी है कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाया। मुख्यमंत्री इसीलिए दुखी है कि वह कब तक रहेगा और कब हट जायेगा, यह भरोसा नहीं। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह सारी बातें मजाकिया लहजे में कही मगर उन्होंने यह बात तब कही जब उनकी पार्टी भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री को हटा कर दूसरा मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। कुछ ही समय में सोमवार को चौथे मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने शपथ ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के समय में कोई खुश नहीं है। उन्होंने सामने बैठे विधायक और मंत्रियों से पूछा कि आप में से कौन खुश है तो किसी ने हाथ ऊपर नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मकसद समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। जब वह किसी को रिक्शा खींचते देखते थे तो उन्हें बड़ा दुख होता था। इसीलिए उन्होंने ई रिक्शा शुरू करवाया। नितिन गडकरी सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा में ‘संसदीय प्रणाली और जन अपेक्षाएं‘ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्या किसके पास नहीं है। पार्टी में, पार्टी के बाहर, विधानसभा क्षेत्र में, परिवार में, आसपास में सब जगह समस्या है।
.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More