
कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता
नारदा घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार ममता सरकार के दो मंत्री समेत चारों नेताओं की जमानत पर कोलकाता हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रहना होगा. इसके पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने चारों को जमानत दे दी थी. लेकिन सीबीआई ने इस फैसले को उसी दिन यानी सोमवार को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती दी.
सीबीआई ने सोमवार को मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री सुब्रत बनर्जी, विधायक मदन मित्रा को गिरफ्तार किया था. 7 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद सीबीआई ने चारों आरोपियों को सीबीआई के विशेष जज अनुपम मुखर्जी की अदालत में पेश किया था मगर उन्होंने सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी. इस फैसले के खिलाफ सीबीआई तुरंत कोलकाता हाई कोर्ट चली गई. सारे घटनाक्रम सोमवार को ही हुए. इन नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भारी बवाल भी हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सीबीआई के कार्यालय में पहुंच गई और 6 घंटे तक वहां डटी रही. उन्होंने नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया. उधर सीबीआई कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में जमा होकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और कार्यालय पर पत्थरबाजी की.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More