Bharat varta desk: रसना पेय ग्रुप के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा नहीं रहे। वे 85 साल के थे।खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। इसे दुनिया के 60 देशों में बेचा जाता है।उन्होंने 1970 के दशक में महंगे सॉफ्ट ड्रिंक उत्पादों के विकल्प के रूप में रसना के किफायती शीतल पेय पैक बनाए थे।अरीज पिरोजशॉ खंबाटा रसना फाउंडेशन के चेयरमैन होने के अलावे अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट के भी चेयरमैन थे। वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) की भी कमान संभाल चुके थे। वे अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। देश के आर्थिक, व्यापारिक, उद्योग के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।
Bharat varta Desk भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 2005 बैच के अधिकारी… Read More
Bharat varta Desk महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस नेता के… Read More
Bharat varta Desk के. कविता को उनके पिता के. चंद्रशेखर राव ने भारत राष्ट्र समिति… Read More
Bharat varta Desk गौतम कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. मुख्यमंत्री… Read More
Bharat varta Desk झारखंड उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त जज डॉ एसएन पाठक को झारखंड… Read More