
Bharat varta desk : बीआर चोपड़ा का अत्यंत लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती नहीं रहे। वे 74 साल के थे। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे प्रवीण आर्थिक तंगी से भी काफी परेशान थे।प्रवीण कुमार ने 1981 में ‘रक्षा’ फिल्म से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद वे अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ भी नजर आए। चाचा चौधरी सीरियल में साबू का किरदार भी उन्हें अपने तगड़े शरीर और ऊंचाई की वजह से मिला।
अभिनय के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया
यह अत्यंत दिलचस्प तथ्य है कि प्रवीण ने अभिनय की दुनिया में जितना नाम कमाया उतना ही नाम खेल की दुनिया में कमाया। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट थे।हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं। बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट रह चुके प्रवीण ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक के दौरान एथलेटिक्स में काफी नाम कमाया था।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More