बड़ी खबर

नहीं रहे प्रख्यात साहित्यकार रामदरश मिश्र

Bharat varta Desk

देश के सबसे बुजुर्ग सहित्यकार रामदरश मिश्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 101 वर्ष की आयु में दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है।

वरिष्ठ साहित्यकार और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के प्रिय शिष्य रामदरश मिश्र का हिंदी साहित्य जगत में बड़ा नाम रहा है। वे एक कवि, लेखक और शिक्षाविद थे, जिन्हें हिंदी और भोजपुरी साहित्य में अन्यतम योगदान के लिए जाना जाता था। रामदरश मिश्र ने वर्ष 2024 तक 150 से अधिक किताबें लिखी थीं। उनकी पुस्तकों को कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है। महान साहित्यकार रामदरश मिश्र को उनके साहित्य जगत में अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।

रामदरश मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को गोरखपुर जिले के डुमरी गांव में हुआ था। उन्होंने कविता, कथा, आलोचना और निबंध सहित विभिन्न विधाओं में लिखा। हिंदी साहित्य में उनके योगदान को हिंदी आलोचना के स्तंभ के रूप में जाना जाता है। उनके उपन्यासों में ‘जल टूटता हुआ’ और ‘पानी के प्राचीर’ शामिल हैं।’बैरंग-बेनाम चिट्ठियां’, ‘पक गयी है धूप’ और ‘कंधे पर सूरज’ उनकी अन्य प्रमुख साहित्यिक कृतियों में से हैं।

श्री मिश्र ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। वे आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के सर्वाधिक प्रिय शिष्यों में थे। गुजरात में आठ साल तक उन्होंने शिक्षक के रूप में कार्य किया। गुजरात में उन्हें बहुत स्नेह और आदर मिला। इसके बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक हुए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago