बड़ी खबर

नहीं रहे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शिव कुमार पारीक

नई दिल्ली : भाजपा के शीर्ष नेता रहे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनन्य सहयोगी शिवकुमार पारीक का 5 मार्च 2022 को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। शिवकुमार पारीक अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सहायक के साथ ही उनके हर राजनीतिक उतार-चढ़ाव के साक्षी रहे। अटल बिहारी की अनुपस्थिति में सालों तक शिवकुमार ने ही लखनऊ संसदीय क्षेत्र को संभाला। शिव कुमार पारीक और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच पांच दशक का नाता रहा। शिव कुमार पारीक मूल रुप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे।

ऐसे अटल जी को मिले थे शिवकुमार
• 1968 में अटल बिहारी वाजपेयी का कद भारतीय राजनीति में दिनों दिन बढ़ता जा रहा था।
• पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रहस्यमय हालात में हुई मौत से जनसंघ उस समय हिला गया था।
• ऐसे में संघ को किसी ने सलाह दी कि अटल जी को कोई मजबूत सहयोगी उपलब्ध करवाया जाना चाहिएं जो दिन रात उनके साथ रहे।
• नाना जी देशमुख ने संघ से जुड़े अधिवक्ता शिवकुमार पारीक का नाम सुझाया।
• लंबी-चौड़ी कद काठी और दबंग छवि वाले शिवकुमार उन दिनों सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे।
• सब कुछ छोड़कर अटल बिहारी के साथ रहने का प्रस्ताव उन्होंने स्वीकार तो कर लिया मगर एक शर्त पर कि इसके बदले वो कुछ लेंगे नहीं।

साये की तरह रहे साथ
• 50 साल में शिवकुमार अटल बिहारी वाजपेयी के साथ साये की तरह रहे।
• उनकी सेहत पर इस बात का फर्क पड़ा कि अटल जी सत्ता में हैं या नहीं।
• प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से लेकर अटल जी के विश्राम में जाने तक वो साये की तरह उनके साथ रहे।
• शिव कुमार पारीक की भूमिका को सत्ता के गलियारों और राजनीतिक हलकों में सराहा जाता है।
• सत्ता के इतने बड़े केंद्र में बैठकर भी उन्होंने कभी अपने या अपने परिवार वालों के लिए कोई पद नहीं मांगा।

शिवकुमार के पुत्र दिनेश पारीक बताते हैं कि अटल जी की अचेतन अवस्था में भी बाबू जी अपना पांच दशक पुराना संकल्प निभाने रोज सुबह अटल जी के बंगले पर सही समय पहुंचे और वापस आए। उनके लिए अटल जी कर्तव्य के प्रतीक और अटल जी के लिए बाबू जी विश्वास के प्रतीक रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago