
मुंबई: देश के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। बालासुब्रमण्यम लगभग पिछले 2 महीने से अस्पताल में एडमिट थे, उनके निधन की वजह कोरोना बताई जा रही है।5 अगस्त को सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी हालत में सुधार आया था और सिंगर के बेटे ने इसबारे में जानकारी दी थी। हालांकि पिछले 48 घंटे में उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया।हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया था।आपको बता दें, बालासुब्रमण्यम प्लेबैक सिंगर के साथ म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और डबिंग आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने तमिल, तेलेगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया।बालासुब्रमण्यम सिंगर द्वारा इतने ज्यादा गाने गाए जाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने चार अलग-अलग भाषाओं (कन्नड़, तेलेगु, तमिल और हिंदी) में अपने काम के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते।बालासुब्रमण्यम ने तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए 25 आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार जीते। उनके नाम 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड भी है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More