ब्रेकिंग न्यूज़

नहीं रहे गायक एसपी बाबासुब्रमण्यम, 2 महीने से थे अस्पताल में भर्ती

मुंबई: देश के जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्‍यम का निधन हो गया है। एसपी बालासुब्रमण्‍यम ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। बालासुब्रमण्‍यम लगभग पिछले 2 महीने से अस्पताल में एडमिट थे, उनके निधन की वजह कोरोना बताई जा रही है।5 अगस्त को सिंगर एसपी बालासुब्रमण्‍यम को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी हालत में सुधार आया था और सिंगर के बेटे ने इसबारे में जानकारी दी थी। हालांकि पिछले 48 घंटे में उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया।हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया था।आपको बता दें, बालासुब्रमण्‍यम प्लेबैक सिंगर के साथ म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और डबिंग आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने तमिल, तेलेगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में काम किया।बालासुब्रमण्‍यम सिंगर द्वारा इतने ज्यादा गाने गाए जाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने चार अलग-अलग भाषाओं (कन्नड़, तेलेगु, तमिल और हिंदी) में अपने काम के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते।बालासुब्रमण्‍यम ने तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए 25 आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार जीते। उनके नाम 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड भी है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

19 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago