
हर घंटे 90 करोड़ कमाते हैं अंबानी
मुम्बई : हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मुकेश अंबानी ने हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति बढ़कर कर 6,58,400 करोड़ रुपए हो गई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 1 साल में अंबानी की संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1 साल के भीतर मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.77 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 6.58 लाख करोड़ रुपए हो गई।
एशिया के सबसे अमीर शख्स
लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंस्ड्रीज ने कई बड़ी साझेदारी की। रिलायंस जियो में फेसबुक, सिल्वर लेक, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला जैसी बड़ी कंपनियों ने निवेश किया। जियो के अलावा रिलायंस रिटेल में भी बड़े निवेश किए गए। इन निवेशों के बदौलत मुकेश अंबानी ने कोरोना संकट काल में लगाए गए लॉकडाउन को अवसर में बदल दिया और नई कामियाबी को छू लिया। लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री ने 10 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छू लिया।
6.6 लाख करोड़ रुपए हुई संपत्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति 277700 करोड़ रुपए से बढ़कर 658400 करोड़ रुपए हो गई है। इस संपत्ति की बदौलत मुकेश अंबानी एशिया में भी सबसे अमीर शख्स बन गए। वहीं विश्व के चौथे सबसे अधिक अमीर व्यक्ति बन गए। 1 साल के भीतर उनकी सपंत्ति 73 फीसदी बढ़ी। रिलायंस ने बड़े निवेश हासिल किए और 4 महीनों में उनकी संपत्ति का वैल्यूएशन में 85% का इजाफा हुआ।
इस लॉकडाउन के दौरान जहां कई कंपनियों का भयंकर घाटा हुआ है नौकरियां छूट रही है वहीं रिलायंस नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More