अपराध

नहीं काम आई पैरवी, जिम ट्रेनर को गोली मरवाने में डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

Bharat Varta Desk: पैरवी ज्यादा दिनों तक काम नहीं आई। अंततः जिम ट्रेनर विक्रम राजपूत को गोली मारने के मामले में पटना पुलिस ने डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार कर ही लिया। इसके पहले पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया था। उसके बाद पुलिस की खूब फजीहत हो रही थी। क्योंकि जिम ट्रेनर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस ने जनता दल यू के नेता रहे डॉक्टर डॉक्टर राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को थाने से छोड़ दिया था लेकिन आज फिर गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर दंपति की पैरवी में सत्तारूढ़ दल के कई नेता और कई बड़े अधिकारी लगे हुए थे।
लेकिन पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर ने पूछताछ में यह साफ स्वीकार कर लिया कि उन्हें डॉक्टर और उनकी पत्नी द्वारा जिम ट्रेनर को गोली मारने के लिए सुपारी दी गई थी। गौरतलब है कि पिछले 18 सितंबर को जिम ट्रेनर विक्रम राजपूत को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने घर से पटना मार्केट स्थित सिटी जिम जा रहा था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago