
Bharat varta desk:
सुन ल अरजिया हमार, हे छठी मैया… देश की राजधानी दिल्ली समेत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पहले दिन छठ व्रती गंगा स्नान कर रहे हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के गंगा तटों पर सुबह से भारी भीड़ है। दिन में व्रत करने वाले कदुआ- भात खाएंगे। शनिवार को खरना है। पूरे दिन उपवास कर शाम में सूर्य देव की पूजा कर खीर- रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 19 नवंबर रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आयु-आरोग्यता, यश, संपदा का आशीष लेते हुए महापर्व का समापन होगा।
महापर्व को लेकर गंगा और जलाशयों में प्रशासन व सामाजिक संगठनों की ओर से अर्घ्य देने की व्यवस्था की जा रही है। घाटों की साफ- सफाई कराई जा रही है। यह महापर्व बिहार सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें कड़े नियमों का पालन किया जाता है। पर्व को लेकर बिहार में चारों ओर उत्साह देखा जा रहा है।
एक नजर में छठ महापर्व
नहाय-खाय : शुक्रवार 17 नवंबर
खरना : शनिवार 18 नवंबर
संध्या अर्घ्य : रविवार 19 नवंबर
प्रातः अर्घ्य : सोमवार 20 नवंबर
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More