
पटना: आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. संतान की सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना के लिए मनाया जाने वाला छठ पूजा बिहार और झारखंड के निवासियों का प्रमुख त्योहार है, लेकिन इसका उत्सव पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलता है. छठव्रती नदी और तालाब के घाटों पर ठलते और उगते सूर्य को अर्ध्य देती हैं.
कब मनाया जाता है छठ का त्योहार
आस्था का महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस बार षष्ठी तिथि 20 नवंबर 2020, शुक्रवार को है. सूर्य उपासना के इस पर्व को प्रकृति प्रेम और प्रकृति पूजा का सबसे उदाहरण भी माना जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप होने के चलते कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में पाबंदियां लगी हुई हैं. इसके बावजूद भी लोगों का जुनून और आस्था कम होती नहीं दिख रही.
खरना के बाद 36 घंटे का उपवास
नहाय खाय के बाद दूसरे दिन खरना के साथ उपवास शुरू होता है. खरना के दिन शाम को व्रती सात्विक आहार जैसे- गुड़ की खीर का सेवन करती हैं और इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होता है. तीसरे दिन छठव्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और फिर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होता है. इस बार 19 नवंबर को खरना है, जिसके बाद 20 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.
इस बार छठ की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं-
18 नवंबर 2020, बुधवार- चतुर्थी (नहाय-खाय)
19 नवंबर 2020, गुरुवार- पंचमी (खरना)
20 नवंबर 2020, शुक्रवार- षष्ठी (डूबते सूर्य को अर्घ)
21 नवंबर 2020, शनिवार- सप्तमी (उगते सूर्य को अर्घ)
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More