
Bharat varta desk:
नहाए- खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो गया। आज लोग गंगा स्नान के साथ कद्दू- भात खाकर था का यह महापर्व शुरू कर रहे हैं। बिहार और झारखंड समेत देश के दूसरे हिस्सों में व्रत करने वाले और उनके परिवार के लोगों ने सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाई। आज के खाने में चावल, दाल लौकी की सब्जी विशेष रुप से बनाई गई है। आज के दिन सेंधा नमक का इस्तेमाल होता है। आज नमक वाला खाना खाने का अंतिम दिन है। कल खरना होगा। खरना का प्रसाद खाने के बाद शुरू होगा निर्जला व्रत। कल ही मुख्य रूप से पूजन सामग्री की खरीदारी होगी। वैसे सूप, डलियाऔर नारियल की खरीदारी लोगों ने कर ली है।
छठ पूजा सामग्री की खरीदारी
आज छठ पूजा का सामान जैसे टोकरी-सूप, लोटा, फल, मिठाई, नरियल, गन्ना, सब्जी, दूध-जल के लिए एक ग्लास, शकरकंदी और सुथनी, पान, सुपारी और हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा, बड़ा मीठा नींबू, शरीफा, केला और नाशपाती, पानी वाला नारियल, मिठाई, गुड़, गेहूं, चावल और आटे से बना ठेकुआ, चावल, सिंदूर, दीपक, शहद और धूप नए वस्त्र जैसे सूट या साड़ी
छठ पूजा 2021 का कार्यक्रम
8 नवंबर 2021,सोमवार- (नहाय-खाय)
9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)
10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
11 नवंबर 2021, शुक्रवार- (उगते सूर्य को अर्घ्य)
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More