
Bharat varta desk: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस साल 26 सितंबर से शुरू हुआ नवरात्रि का यह पावन पर्व 04 अक्टूबर यानी नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। कोरोनावायरस के कारण पिछले 2 सालों में दुर्गा पूजा ठीक से नहीं मनाई जा सकी थी। इसलिए इस बार पूरी भव्यता के साथ पूजा समारोह मनाने की तैयारी है। आज सुबह से घरों में कलश स्थापना के साथ या देवी सर्वभूतेषु… मंत्र से माहौल गुंजा मान हो रहा है। बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में जगह- जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। देवी मंदिरों में भी धूमधाम से पूजा शुरू कर दी गई है। मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नौ दिनों में देवी मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में जन्म लेने कारण देवी शैलपुत्री नाम से विख्यात हुईं। देवी का यह स्वरूप इच्छाशक्ति और आत्मबल को दर्शाता है ।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More