
नवरात्रि विशेष: कष्टनिवारिणी तथा दुर्गतिनाशिनी मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। जहां पापाचार के बढ़ जाने पर वे रौद्ररूप धारण कर दुष्टों का दलन करती हैं, वहीं भक्तों की आर्तनाद सुन बिना संकोच के कहीं भी उनके कष्टनिवारण हेतु प्रकट हो जाती हैं, जिसका साक्षात उदाहरण है भगवतीस्वरूपा मां तेलडीहा शक्तिपीठ।
ऐसी मान्यता है कि माता तेलडीहा की शरण में आनेवाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है। बिहार के बांका जिला के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत तेलडीहा गांव में अवस्थित मां दुर्गा का मंदिर, जिनकी प्रसिद्धि तेलडीहा माता के रूप में है, आज लोगों के आस्था का केन्द्र-सा बन गया है। इस स्थान पर देवी की स्थापना 1603 ई. में हरिबल्लभ दास के द्वारा की गयी थी, आज जिसकी पहचान एक जाग्रत शक्तिपीठ के रूप में है। आज यहां बिहार और झारखंड ही नहीं, वरन् बंगाल एवं विभिन्न प्रांतों के लोग पूजन-अर्चन के लिये आते हैं। खासकर शारदीय नवरात्र और वासंती नवरात्र के दिनों में माता के दरबार में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ती है। शारदीय नवरात के अष्टमी और नवमी तिथियों को यहां भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। मां तेलडीहा के दरबार में आज भी बलि प्रथा का प्रचलन है।
मंदिर की स्थापना के बारे में जानकार बताते हैं कि बंगाल निवासी हरिबल्लभ दास दो भाई थे जो भगवती के अनन्य उपासक थे। किसी विवाद के कारण हरिबल्लभ दास अपने घर से भाग कर बांका जिला (बिहार) के शंभूगंज स्थित तेलडीहा ग्राम के श्मशान में पहुंच गए। यहाँ उन्होंने बडुआ नदी के किनारे 105 नरमुंडों के उपर माता माता के विग्रह को स्थापित कर तांत्रिक विधि से पूजन प्रारंभ की जिसके फलस्वरूप उनको तो सिद्धि प्राप्त हुई ही, मां की अनुकम्पा से सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों के कष्ट-व्याधियों के निवारण सहित उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं। माता की महिमा की कहानियां दिन-दूनी चारों दिशाओं में फैलती गयी और आज इसकी मान्यता एक जाग्रत शक्तिपीठ के रूप में हो गयी है जहां से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। शारदीय नवरात्र के दिनों में तेलडीहा दुर्गा मां का पूजन-आराधन अत्यंत मंगलदायक होता है।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More