नवजात शिशु के साथ आईएएस सौम्या सेवा दे रही है

कोरोना काल में जन्मे बेटी के साथ कार्यालय में लगातार कार्यरत रहती हैं आईएएस सौम्या पांडे

नईदिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एसडीएम के पद पर तैनात युवा महिला आईएएस अधिकारी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इनका नाम है आईएएस सौम्या पांडेय। कोरोना काल में एक बिटिया को जन्म देने के बाद महीनेभर से भी कम समय में जनता की सेवा के लिए वापस ड्यूटी जॉइन करने वाली सौम्या पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी नवजात बच्ची के साथ दफ्तर में फाइलें निपटाती नजर आ रही हैं. महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सौम्या पांडेय ने डीएम के आदेश पर डिलीवरी के महज 22 दिनों के बाद ही ऑफिस आना शुरू कर दिया.

मोदीनगर तहसील की एसडीएम सौम्या पांडेय अपनी बच्ची को साथ रखकर जनसेवा कर रही हैं, जिसे सोशल मीडिया पर लोग मिसाल तक बता रहे हैं. मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली सौम्या पांडेय की गाजियाबाद में यह पहली नियुक्ति है. बिटिया को जन्म देने के बाद मात्र 22 दिन के अवकाश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने फिर से अपने कार्यभार को संभाल लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह अपनी गोद में बच्ची के साथ काम करती दिख रही हैं.

हालांकि जब सौम्या पांडेय से इस बारे में मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले से ही इस तरह से काम करती रही हैं. कई महिला अधिकारी अपने परिवार के साथ-साथ शासकीय सेवा के काम करती रही हैं. सौम्या ने बताया कि मुझे बच्ची के साथ दफ्तर आकर काम करने में मेरे परिवार का बहुत सहयोग मिला है. साथ ही गाजियाबाद के जिलाधिकारी का भी बहुत सहयोग मिला. सौम्या पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम को मिशन के रूप में लिया है. इसलिए मौजूदा माहौल में अधिकारियों का दफ्तर में रहना जरूरी है.

दफ्तर में काम और घर के बीच सामंजस्य पर सौम्या पांडेय ने कहा कि दिन में कई बार मुझे कोविड अस्पतालों में जाना पड़ता है. इसके बाद जब दफ्तर से लौटकर घर जाती हूं तो पहले खुद को और बाद में फाइलों को भी सैनेटाइज कर लेती हूं, ताकि घर के लोग और मेरी बच्ची सुरक्षित रहे. यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपनी बच्ची के साथ-साथ तहसील के लोगों का भी ख्याल रखूं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago