
रांची भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ए नटराजन को सरकार ने डीजी रैंक में प्रोन्नति दे दी है। वे 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके साथ 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा को भी डीजी रैंक दे दिया गया है। विभागीय प्रोन्नति समिति के प्रस्ताव को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मंजूरी दे दी। नटराजन बिहार के भागलपुर और बांका जिले के एसपी रह चुके हैं। वे दुमका के रेंज आईजी भी रहे हैं। फिलहाल वे झारखंड बिजली बोर्ड में निगरानी एडीजी के रूप में तैनात हैं । वही अनिल पालटा रेल एडीजी के पद पर हैं। जल्द ही इन दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी। यहां बता दें कि पिछले दिनों डीजी रैंक के दो अधिकारियों कमल नयन चौबे और एमबी राव के रिटायर होने के बाद दोनों पद खाली थे। इसीलिए नटराजन और अनिल पलटा को इन पदों पर प्रोन्नति दी गई। अब एडीजी रैंक खाली हो गए हैं जिन पर दो आईजी को प्रोन्नति दी जाएगी।।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More