बड़ी खबर

नए डीजीपी आरएस भट्टी ने कमान संभाली

Bharat varta desk: बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने सोमवार को देर शाम पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व नई वर्तमान डीजीपी एसके सिंघल को पुलिस मुख्यालय में विदाई दी गई। उनका कार्यकाल आज पूरा हो गया। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्टी इसके पहले सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक के रूप में तैनात थे। कुछ दिन पहले वे बिहार में बीएमपी के महानिदेशक हुआ करते थे लेकिन उसके बाद केंद्रीय प्रतिनियोजन पर चले गए। पंजाब के रहने वाले भट्टी बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे बिहार में पटना के सिटी एसपी के रूप में अपनी मजबूत पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। बोकारो,पूर्णिया, जहानाबाद, पूर्णिया के एसपी के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर के रेंज आईजी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार संघ लोक सेवा आयोग से बिहार के डीजीपी के लिए 3 आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे गए थे जिनमें 1988 बैच के मनमोहन सिंह, 1987 बैच के आलोक राज के अलावे तीसरा नाम आर एस भट्टी का था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब भट्टी को पुलिस महानिदेशक बनाने का फैसला लिया तो सोशल मीडिया में इस फैसले की काफी सराहना हुई। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि नए डीजीपी अपराध से त्रस्त बिहार में अमन- चैन कायम करेंगे। सोशल मीडिया में लोग उनके पूर्व में किए गए काम की गाथा लिख रहे हैं। देखना है कि डीजीपी भट्टी कैसा काम कर पाते हैं?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

13 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago