
संसद के सेंट्रल हॉल में युवा संसद का आयोजन
न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक है. विवेकानंद की जयंती हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा देती है. स्वामी जी ने स्वाधीनता आंदोलन को भी प्रेरित किया. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस बार की युवा संसद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आयोजन देश के संसद के सेंट्रल हॉल में किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने राष्ट्रीय भावना और चेतना का विकास किया था. जंगे आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी पकड़े जाते थे तो उनके साथ स्वामी विवेकानंद का साहित्य जरूर मिलता था. उन्होंने युवाओं को निडर, जागृत और ऊर्जावान बनने का संदेश दिया. उन्होंने उस समय कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है. इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं ने भी विचार रखे. प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रेष्ठ युवा वक्ताओं के भाषण को वे अपने टि्वटर से ट्वीट करेंगे ताकि देश के लोग अपने युवाओं के बारे में जाने जिनके हाथ में देश का भविष्य है. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू भी उपस्थित रहे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More