
Oplus_131072
Bharat varta Desk
रेलवे बोर्ड ने 17 मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है. जो अधिकारी डीआरएम बने हैं, उनमें तीन अफसर पूर्व में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में पदस्थ रह चुके हैं, जिनमें मुदित मित्तल जो पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पदस्थ रहेे, उन्हें मैसूर में पदस्थापना मिली है.
वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेशना सेन पमरे के उप मुख्य विजिलेंस ऑफिसर, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुकी हैं, को गुंटूर का डीआरएम नियुक्त किया गया है. वहीं अनुराग त्रिपाठी जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, को जोधपुर का डीआरएम बनाया गया है.
रेल मंत्रालय के अनुसार जहां डीआरएम का समय पूरा हो गया है, वहां से उनका ट्रांसफर किया गया है. इस तरह नये अधिकारियों की बतौर डीआरएम पोस्टिंग की गयी है. कुल 17 डीआरएम के तबादले रेलवे बोर्ड ने किया है. जिसकी सूची जारी की गयी है.
इनकी यहां हुई पोस्टिंग
राजू पी भदके बदोदरा
पन्ना लाल सलेम
रजनीश अग्रवाल प्रयागराज
उदय सिंह मीना दीनदयाल उपाध्याय
प्रदीप लक्ष्मणराव नांदेड
अखिलेश मिश्रा धनबाद
सुभाष सी चौधरी संबलपुर
मो. मंजर हुसैन तीनसुकिया
सुनील कुमार वर्मा लखनऊ
मुदित मित्तल मैसूर
सुदेशना सेन गुंटुर
राजीव सक्सेना सियालदह
अनुराग त्रिपाठी जोधपुर.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More