बड़ी खबर

धनबाद, सियालदह, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई DRM बदले

Bharat varta Desk

रेलवे बोर्ड ने 17 मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है. जो अधिकारी डीआरएम  बने हैं, उनमें तीन अफसर पूर्व में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में पदस्थ रह चुके हैं, जिनमें मुदित मित्तल जो पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पदस्थ रहेे, उन्हें मैसूर में पदस्थापना मिली है.

वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेशना सेन पमरे के उप मुख्य विजिलेंस ऑफिसर, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुकी हैं, को गुंटूर का डीआरएम नियुक्त किया गया है. वहीं अनुराग त्रिपाठी जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, को जोधपुर का डीआरएम बनाया गया है.

रेल मंत्रालय के अनुसार जहां डीआरएम का समय पूरा हो गया है, वहां से उनका ट्रांसफर किया गया है. इस तरह नये अधिकारियों की बतौर डीआरएम पोस्टिंग की गयी है. कुल 17 डीआरएम के तबादले रेलवे बोर्ड ने किया है. जिसकी सूची जारी की गयी है.

इनकी यहां हुई पोस्टिंग

राजू पी भदके         बदोदरा
पन्ना लाल               सलेम
रजनीश अग्रवाल       प्रयागराज
उदय सिंह मीना       दीनदयाल उपाध्याय
प्रदीप लक्ष्मणराव     नांदेड
अखिलेश मिश्रा         धनबाद
सुभाष सी चौधरी     संबलपुर
मो. मंजर हुसैन         तीनसुकिया
सुनील कुमार वर्मा   लखनऊ
मुदित मित्तल            मैसूर
सुदेशना सेन           गुंटुर
राजीव सक्सेना         सियालदह
अनुराग त्रिपाठी       जोधपुर.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago