
धनबाद, भारत वार्ता संवाददाता:
आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत बिहार के बाद आज झारखंड के धनबाद शहर में पहुंचे हैं। यहां आर एस एस का तीन दिवसीय मंथन बैठक हो रही है। पहले दिन यानी आज झारखंड और बिहार के जिला और विभाग प्रचारकों की बैठक हो रही है। इसमें r.s.s. द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा संघ प्रमुख करेंगे। वे प्रचारकों से उनके यहां के कामकाज की प्रगति की रिपोर्ट लेंगे। कल शाखा प्रभारियों की बैठक होने वाली है जिसमें धनबाद और आसपास के शाखा संचालक शामिल होंगे। इस बैठक में शाखाओं और इसमें शामिल होने वाले स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने पर बात होगी। तीसरे दिन यानी रविवार को कोयलांचल के बुद्धिजीवियों के साथ भागवत संवाद करेंगे। दरअसल संघ प्रमुख का इस बात पर जोर है कि संघ के आयामों को अधिकाधिक विस्तारित किया जाए। अधिक से अधिक लोग संगठन के अभियान से जुड़े। इसके द्वारा चलाए जा रहे वनवासी कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीयता और आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी आए। इसके साथ r.s.s. का प्रभाव समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच बने। सभी वर्ग के लोग इससे जुड़े, इसके लिए सरसंघचालक अधिक से अधिक जगहों पर भ्रमण कर रहे हैं। इसके पहले गुरुवार को उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में प्रचारकों और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More