
Bharat Varta Desk: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर एनडीए के सारे दिग्गज मौजूद रहे। मुर्मू ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवारी से संबंधित दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन पदाधिकारी पीसी मोदी को सौंपा।
पहले सेट में पीएम मोदी और अमित शाह मुख्य प्रस्तावक जबकि राजनाथ सिंह अनुमोदक रहे। इस अवसर पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रतिनिधि के तौर पर दो मंत्री मौजूद रहे जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जनता दल यू के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता ललन सिंह उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने भी मौके पर शिरकत किया।
सोनिया और ममता से मांगा सहयोग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता को फोन कर सहयोग मांगा। उन्होंने दोनों लोगों से कहा कि वह राष्ट्रपति बदलन में उन्हें समर्थन करें।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More