अपराध

दो बीघे जमीन के लिए सगे भाई ने बहन की सीने में गोली मारकर कर दी हत्या

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में बुधवार को एक सगे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यादव के यहां जमीनी विवाद को लेकर करीब साढ़े दस बजे भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. बताया गया है कि इंद्रदेव यादव अपनी बेटी गुंजन देेवी के नाम दो बीघा जमीन देना चाहते थे. यह बात इंद्रदेव यादव के दोनों बेटे दीपक यादव व पंकज यादव को नागवार गुजरी. आज सुबह इस मुद्दे परपिता व दोनों पुत्र में विवाद छिड़ गया. इस दौरान एक भाई ने अपनी बहन गुंजन देवी को गोली मार उसको खत्म कर दिया गोली महिला की सीने के पास लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अकबरनगर थानाध्यक्ष शंभु कुमार पासवान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने महिला के शव को स्वजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. मृतक के पिता इंद्रदेव यादव ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी विधवा हो गई थी. तब से वह यहीं रह रही थी. पति नहीं होने से दो बीघा जमीन अपनी बेटी को देने की बात हो रही थी. इसी को लेकर आज दोनों बेटों से विवाद हुआ और इस दौरान मेरा बेटा दीपक कुमार ने पुत्री गुंजन देवी पर गोली चला दिया जिसके कारण मौकेे पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर घटना के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गयी. घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है. इस सबन्ध में थाना प्रभारी शम्भू पासवान ने बताया पिता के बयान पर एक पुत्र को आरोपी बनाया गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago