कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, मास्क नहीं पहनने पर केस दर्ज करने के आदेश

होटल-रेस्टोरेंट व प्रतिष्ठानों के कर्मियों का 8 तक कोरोना टेस्ट जरूरी

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड में एक बार फिर विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 418 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जबकि ठीक होने वालों की संख्या महज 129 रही. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने भी अब पूरी तैयार की ली है. छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वहां से रांची आने वाले बस यात्रियों की कोरोना जांच कराई जाएगी. मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों पर डीएम एक्ट आईपीसी के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है. राजधानी रांची में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब होम आइसोलेशन में रहने वाले पॉजिटिव मरीजों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए घर के दरवाजे में बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया गया है. कोरोना की रफ्तार को देखते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कोषांगों का गठन कर वरीय पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. रांची शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, दुकान और प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों को 8 अप्रैल तक कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा. एसडीओ ने सभी थानों को नोटिस देकर कोविड टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया है. पुराने तरीके से बनेगी हाजरी झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अगले आदेश तक सभी विभागों को बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लेने के नियम में छूट का आदेश जारी कर दिया है. अब कर्मियों को पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी बनानी होगी. ऐसा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण किया गया है. पिछले 24 घंटे में कहां कितने मरीज मिले, बता दें कि मंगलवार को राज्य में 418 नए मरीज मिले थे. इनमें 262 कोरोना संक्रमित सिर्फ रांची में मिले. वहीं रांची में तीन मरीजों की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 34, कोडरमा में 21, गुमला में 16, बोकारो में 12, गोड्डा में 11, जामताड़ा में 10, साहिबगंज में 9, धनबाद में 8, देवघर, खूटी व लोहरदगा में 6-6, पश्चिमी सिंहभूम व पलामू में 4-4, रामगढ़ में 3, गढ़वा में 2, दुमका, हजारीबाग, लातेहार व सिमडेगा में 1-1 नए संक्रमित मिले थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago