
Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव के पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का रास्ता आज प्रशस्त हो गया. निर्वाचन आयोग के लिए दो नए चुनाव आयुक्त के नाम तय कर लिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्ञानेश कुमार और बलविंदर सिंह संधू के नाम तय हुए. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के बाद चयन के तरीके पर आपति जताई. ज्ञानेश कुमार केरल और बलविंदर सिंह संधू पंजाब मूल के हैं. हालांकि इन दोनों नामों को लेकर अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. लेकिन बैठक में मौजूद अधीर रंजन ने बाहर आने बाद दोनों नामों को लेकर दावा किया कि ज्ञानेश और बलविंदर अगले चुनाव आयुक्त होंगे. अधीर ने चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई. उन्होंने बताया कि दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक हुई थी. वह चुनाव प्रचार छोड़ कर दिल्ली पहुंचे. ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ये रिक्तियां नहीं होनी चाहिए थीं. सुप्रीम कोर्ट की सलाह के खिलाफ जाकर चयन पैनल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को नहीं रखा गया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More