
नई दिल्ली संवाददाता : कल् के बाद से ही देश का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद से एक नया सिस्टम बन रहा है जो कि अनेक राज्यों में बारिश लाएगा। स्कायमेट वेदर का ताजा अनुमान है कि देश के 7 राज्यों में 70 शहरों में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के चलते तापमान भी घटेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। इन 7 राज्यों में मुख्य रूप से दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहर हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी भागों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 सितंबर के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है।
इस सिस्टम का प्रभाव कल से दिखेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से इस साल मॉनसून विदाई से लगभग 1 माह पहले से ही काफी कमजोर हो गया था और बारिश की गतिविधियां सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद से ही बहुत कम हो गई थी। जानिये देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं के रुख बदलाव होने से दिल्ली प्रदूषण कुछ हद तक कम हो गया है। वायु गुणवत्ता में सुधार दिखाई दिया।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More