चुरू में 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
नई दिल्ली। संवाददाता
देश में अनेक हिस्सों में भीषण गर्मी पद रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री के आसपास या इससे ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के चुरू में मंगलवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब और इनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी लू के थपेड़ों के कारण लोग परेशान हैं। हरियाणा में हिसार में सबसे गर्म स्थान रहा यहा तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में भी अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
हरियाणा नारनौल में 46 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 44.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। यूपी और पंजाब में भी गर्मी के कारण लोगों के बुरे हाल हैं। प्रचंड गर्मी ने पंजाब के पटियाला को भी झुलसा दिया, जो चार डिग्री ऊपर 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर और लुधियाना में भी सामान्य अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस और 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों तक मौमस का मिजाज यूं ही गर्म बना रहेगा।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More