
Bharat varta desk: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आज फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया गया। इनेलो की सम्मान दिवस रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पंवार, माकपा नेता सीताराम येचुरी, जेडीयू से केसी त्यागी, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत कई दिग्गज शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी देवीलाल को याद करते हुए देश में भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे की वकालत की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि संपूर्ण विपक्ष एकजुट हुआ तो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके यानी भाजपा के आने का कोई सवाल ही नहीं है। कुमार ने भाजपा से अलग होने के बारे में मंच से खुलकर बाेला और कहा, भाजपा के साथ गठबंधन था लेकिन वो हमारी पार्टी काे हराने का काम कर रही थी। नीतीश ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने बनवाया। उन्हाेंने भाजपा पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से भाजपा काे छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब वे चौटाला से मिलने आए थे उन्हाेंने भाजपा से अलग होने की सलाह दी थी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More