
Bharat varta desk:
देहरादून स्थित द दून स्कूल में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे और भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री के नाती पर कार्रवाई का मामला शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा के मुताबिक इन दो छात्रों को परीक्षा में अनुचित साधन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। हालांकि स्कूल प्रशासन ने शाम को स्पष्ट किया कि मामला परीक्षा में कदाचार नहीं बल्कि हॉस्टल में अनुशासनहीनता से संबंधित है जिसके चलते दोनों छात्रों पर कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों ने हॉस्टल के तहत नियमों का उल्लंघन किया है जिसके चलते उन पर कार्रवाई हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग बताने लगे कि केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप से दोनों छात्रों पर कार्रवाई रोकी गई है मगर उन्हें हॉस्टल प्रशासन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है । सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि वह केंद्रीय मंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री कौन है?
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More