बड़ी खबर

दुलारचंद यादव हत्याकांड: जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत 5 पर एफआईआर

Bharat varta Desk

पटना ज़िले के मोकामा टाल इलाके के बाहुबली दुलारचंद यादव की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना भदौर के बसावनचक गांव के पास जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई। दुलारचंद यादव घोसवरी के तारतार गांव के रहने वाले थे। इधर, दुलारचंद यादव की बहू और अन्य परिजनों ने हत्या करने का आरोप एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह व उनके समर्थकों पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि पैर में गोली मारने के बाद उनके शरीर पर गाड़ी चढ़ाई गई।

इस मामले में दुलारचंद के पोते के बयान पर अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर व कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह व कंजय सिंह समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago