बड़ी खबर

दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग,60 लोग झुलसे

Bharat varta desk: दुर्गा पूजा के पंडालों में सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो थोड़ी सी भी चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

ऐसी ही घटना यूपी के भदोही जिले में रविवार की रात हो गई है जिसमें 60 से अधिक लोग झुलस गए हैं। वहां दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चा और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 से अधिक लोग झुलस गए हैं। 50 घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

काफी देर तक फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई है। इस घटना पर दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया है। अधिकारी घटना की जांच करेंगे। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को तमाम उपाय करने को कहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago