बड़ी खबर

आर एस एस ने कहा- पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले भारत की गरीबी चिंताजनक


Bharat varta desk: जहां केंद्र की भाजपा सरकार भारत के दुनिया के पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होने का दावा कर उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है वहीं दूसरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में देश की गरीबी पर चिंता जताई है।


देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश में 20 करोड़ से अधिक लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। इतना ही नहीं देश के 23 करोड़ लोगों की दैनिक आय 375 रुपये से भी कम है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी दानव की तरह खड़े हैं। असमानता बढ़ रही है। देश के बड़े हिस्से को अब भी न तो स्वच्छ पानी मिलता है और न ही पौष्टिक भोजन। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है इस राक्षस का वध करें।
आर एस एस के नेता ने कहा कि देश में 4 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। एक और बड़ा मुद्दा बढ़ती आर्थिक असमानता है। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से कहा, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन क्या स्थिति अच्छी है? भारत की शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास देश की आय का पांचवां (20 फीसदी) हिस्सा है। साथ ही देश की 50 फीसदी आबादी के पास देश की आय का केवल 13 प्रतिशत है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago