दुमका- बोकारो एयरपोर्ट बनकर तैयार, हवाई सेवा शुरू करने के काम में आई तेजी

‍‍ bharat varta desk,: देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कहा कि झारखंड के दो और शहरों बोकारो दुमका से हवाई सेवा जल्द शुरू होगी।

इसके बाद से दोनों शहरों से हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। दोनों जगह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग 4 महीने पहले पूरा हो चुका है। फिलहाल एयरपोर्ट हवाई सेवा शुरू करने को लेकर हाईटेक संसाधनों से लैस है। एटीएस टावर, रनवे, फायर पीट, पैसेंजर लॉबी, मेन गेट सहित सभी कार्य भी पूरे हो चुके हैं। यही नहीं कॉमर्शियल उड़ान के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से आवेदन किया गया है। लेकिन, विगत एक वर्ष से एयरपोर्ट परिसर में मौजूद 1720 पेड़ों की कटाई की दिशा में अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। जिस कारण एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइट सेवा अबतक शुरू नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी ओर दुमका हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लाइसेंस नहीं मिलने और केंद्र सरकार द्वारा एजेंसी चयन नहीं होने के कारण हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों दुमका के विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था। जवाब में सरकार ने बताया था कि यह दोनों काम बाकी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद राज्य सरकार के अधिकारी भी सक्रिय हुए हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी उनसे संपर्क कर रहे हैं। दोनों के तालमेल से बोकारो और दुमका एयरपोर्ट के शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के देवघर दौरा के बाद झारखंड की झामुमो सरकार और केंद्र सरकार के बीच सहयोग और तालमेल बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस अंदाज में प्रधानमंत्री का स्वागत किया और भाषण में बार-बार उनकी तारीख की, उनसे आशीर्वाद मांगा और अगले 5 साल में केंद्र के सहयोग से झारखंड को प्रगतिशील राज्य की पंक्ति में लाकर खड़ा करने का एलान किया उससे पता चलता है कि आगे आने वाले दिनों में झारखंड राज्य के विकास की कई पेंडिंग योजनाओं को गति मिलेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago