धर्म/अघ्यात्म

दीपावली में जीवंत हो उठते हैं मंदार के पौराणिक संदर्भ: समुद्र मंथन का साक्षी है अंग का मंदार पर्वत*

  • शिव शंकर सिंह पारिजात, उप जनसंपर्क निदेशक (अवकाश प्राप्त), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार।

NewsNLive: प्राचीन काल में अंगभूमि के नाम से विख्यात भागलपुर प्रमंडल के बांका जिलान्तर्गत स्थित बौंसी का मंदार पर्वत इस पौराणिक समुद्र-मंथन का साक्षी है जिससे अमृत सहित धन-धान्य की देवी महालक्ष्मी, पांचजन्य शंख, कौस्तुभ मणि, आरोग्य के देव विष्णुस्वरुप धन्वंतरि, शुभ फलदायक कामधेनु सहित चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई थी। ऐसी मन्यता है कि मंदार मधुसूदन के रूप में भगवान विष्णु देवी महालक्ष्मी के साथ विराजते हैं और समुद्र मंथन से निकले अमृत की बूंदों से यह भूमि सिक्त है।

भगवान विष्णु और देवी महालक्ष्मी की अनुकंपा से अभिसिक्त मंदार की प्रसिद्धि बालिसा नगरी के नाम से थी जो 88 तालाबों से घिरा हुआ था। ‘पद्म पुराण’ के ‘पाताल खंड’ के अनुसार पर्वत के नीचे ‘मंदार पुरी’ नामक एक विशाल नगरी अवस्थित थी जो 88 तालाबों से घिरी थी तथा यहां 52 गलियोंवाले 53 बाजार थे जिसे जिला गजेटियर सहित कई विद्वानों ने ‘बालिशा नगरी’ के नाम से संबोधित किया है।

अपने प्राचीन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पुरातात्विक धरोहरों की उपेक्षा के दंश झेल रहे मंदार के उन पुरातन तालाबों की बात करें, तो कई के अस्तित्व आज भी विद्यमान हैं। मंदार क्षेत्र में आज भी 50 से उपर पोखरें उनकी नजर में हैं। मंदार के शिखर से नीचे अवलोकन करें तो चारों तरफ दर्जनों तालाब सहज रूप से दिखते हैं। मंदार भ्रमण के दौरान लखदीपा मंदिर के अगल-बगल सहित मंदार परिक्रमा-पथ में कई जलाशय देखे जा सकते हैं जिनमें सबसे विशाल है नगाड़ा पोखर जिसके बीच में खड़े लाट और इधर-उधर बिखरे कई लाटों के अवशेष, घाट तक जाने हेतु तराशे हुए विशाल प्रस्तर खंड व पोखरे की बनावट पूरे भारत में अपने ढंग का अनूठा है।

दीपोत्सव के अवसर पर अंधेरों में छिपे मंदार के स्वर्णिम इतिहास को आलोकित करने का संकल्प लेना स्थानीय प्रशासन, बिहार सरकार और प्रबुद्ध नागरिकों व अनुसंधानकर्ताओं का परम कर्तव्य बनता है।

Advertisement

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago