
Bharat Varta Desk: अवैध खनन मामले में ईडी झारखंड के खनन और उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर सुबह 5 बजे से छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पूजा के करीबी सीए के घर 25 करोड़ नगद बरामद किए गए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवाई है। पूजा के करीबी के घर मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी चल रही है। झारखंड की सत्ता से जुड़े अग्रवाल बंधुओं के ठिकानों पर भी छापेमारी होने की खबर है। पूजा सिंघल ने आईएएस पति राहुल पुरवार से तलाक लेकर अभिषेक झा नामक व्यक्ति से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक भी प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की जद में आ गया है। बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी की खबर मिली है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More