
Oplus_131072
Bharat varta Desk
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली है। पहले चार घंटों में 20% वोटिंग हो चुकी है और पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
अभी तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।दिल्ली CM आतिशी ने भी मतदान किया. मतदान से पहले आतिशी ने मंदिर में दर्शन किए. आतिशी कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार हैं. दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने मतदान किया.
बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More