
नई दिल्ली : बिहार के उद्योग विभाग तथा विज्ञान तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य द्वारा अनेक उत्साहवर्द्धक नीतियां बनायी गयी हैं। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। कुशल तथा अकुशल श्रमशक्ति के मामले में बिहार देश का नम्बर वन राज्य है। उद्योग विभाग द्वारा निवेश को बढ़ाने तथा नये उद्योगों की स्थापना हेतु बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2023, बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (लेदर और टेक्सटाईल) नीति, 2022 सहित अनेक नीतियां बनायी गयी हैं। इलेक्ट्राॅनिक और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों से कहा कि बिहार में लाॅ एण्ड ऑर्डर की स्थिति काफी अच्छी है। निवेशक स्वयं बिहार आएं और यहां उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए निवेश का फैसला लें।
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में इन्फाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी, इन्फाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी आधारित सेवाओं तथा इलेक्ट्राॅनिक सिस्टम डिजाइन और उत्पादन का हब बन सकता है। बिहार में तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की एक बड़ी फौज है। बिहार में स्टार्ट-अप के विकास के लिए बी-हब बनाया गया है जहां 162 स्टार्ट-अप्स एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आई.टी. इन्डस्ट्री के लिए बिहार का ईको सिस्टम काफी बेहतरीन है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि बिहार निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है। उद्योग विभाग द्वारा किये गये प्रयासों से उद्योग लगाना काफी आसान हो गया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक नियमित तौर पर हो रही है और जमीन आवंटन भी एक सप्ताह के अन्दर कर लिया जा रहा है।
भारत सरकार के इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। पूरे देश में साॅफ्टवेयर इन्डस्ट्री का तेजी से विकास हुआ है और बिहार में भी इस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। इससे पहले इन्वेस्टर्स मीट में उपस्थित सभी निवेशकों और कर्मचारियों को स्वागत करते हुए उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित ने कहा कि आई.टी सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल है। बिहार में इस इन्डस्ट्री के ग्रोथ की असीम संभावनाएं भी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More